फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संयुक्त किसान मोर्चा आज निकालेगा ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेती और किसानी को बचाने के संकल्प के साथ निकाला जाएगा मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर आगामी 26 जनवरी को शहर में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। खेती और किसानी को बचाने के संकल्प के साथ किसान नेता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि आंदोलन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

किसान नेताओं के अनुसार ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत अंटोहा मोड़ से होगी, जो महर्षि दयानंद आगरा चौक, मीनार गेट, कमेटी चौक और अलावलपुर चौक से होते हुए पुनः महर्षि दयानंद आगरा चौक पर संपन्न होगा। यह मार्च शहर के प्रमुख व्यापारिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, रूपराम तेवतिया, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान घुघेरा, धतीर, अल्लीका, ककराली, अलावलपुर, घोड़ी, चिरवाड़ी, किठवाड़ी, औरंगाबाद और मितरोल गांवों में किसानों के साथ बैठकें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि 9 दिसंबर 2021 के समझौते के बावजूद एमएसपी पर कानून बनाने की दिशा में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि 2025 में जलभराव से नष्ट हुई फसलों के लिए घोषित 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा जिले के किसानों को अब तक नहीं मिला है। बिजली संशोधन विधेयक और नया बीज बिल भी किसानों के हितों के खिलाफ बताए गए। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें