फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूईआर-2 टोल : चक्का जाम दो दिन तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो विधायकों के आश्वासन पर महापंचायत में सरकार को दो दिन का समय दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूईआर-2 टोल टैक्स को लेकर रविवार को बक्करवाला गांव में आयोजित महापंचायत में चक्का जाम स्थगित करने का फैसला लिया गया। पालम 360 खाप पंचायत के नेतृत्व में हुई पंचायत ने इलाके के दो विधायकों के आश्वासन पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि सरकार को टोल टैक्स पर समाधान निकालने के लिए बुधवार तक का समय दिया जाए।
विज्ञापन

महापंचायत में शामिल विधायकों ने गांवों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। इसके बाद खाप प्रमुख सुरेंद्र सोलंकी ने घोषणा की कि बुधवार दोपहर को वह एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जो केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत से मुलाकात करेगा। बैठक के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, ग्रामीण नेताओं का कहना है कि दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब स्थानीय गांवों पर टोल टैक्स लगाया गया है। उन्होंने इसे न केवल अनुचित बताया बल्कि स्पष्ट कर दिया कि वे इस टैक्स को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों का तर्क है कि अन्य राज्यों में 20 किलोमीटर के दायरे तक स्थानीय गांवों से इस तरह की वसूली नहीं की जाती। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मांग रखी कि टोल रोड पर अन्य जगहों की तरह यू-टर्न और स्लिप रोड भी उपलब्ध कराए जाएं। महापंचायत में बवाना-52 के प्रधान धारा सिंह, लाडोसराय-96 के नरेश प्रधान, टिकरी के अनार सिंह प्रधान, नरेश लाकड़ा सहित कई ग्रामीण नेता मौजूद थे। पंचायत ने ऐलान किया कि सरकार से समाधान निकलने तक वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रतीक्षा करेंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें