युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
यमुना सिटी संवाद। जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जुनैद निवासी मोहल्ला सालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान बंदकर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही तीन युवक रवि, राज और वियांशु ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।