फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं चलती तो बंद होगा स्कूल का यू-डाइस कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं चलती तो बंद होगा स्कूल का यू-डाइस कोड
विज्ञापन

-आरटीई के तहत दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त हुआ बेसिक शिक्षा विभाग
-कई स्कूलों ने कक्षा नहीं चलने का दिया है हवाला, इनका कोड बंद होने से स्कूलों की बढ़ेंगी मुश्किलें

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों का यू-डाइस कोड बंद करेगा। कई स्कूलों ने प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं चलने का हवाला दिया है। इस पर विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि उन स्कूलों का कोड बंद किया जाएगा। कोड बंद होने से इन स्कूलों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वह नए छात्रों को परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) जारी नहीं कर सकेंगे।

विभाग ने लॉटरी के माध्यम से आरटीई के तहत दाखिले की सूची जारी की थी। 4786 बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया, लेकिन इनमें से अब तक केवल 2400 को दाखिला मिल सका है। बाकी बच्चे दाखिला लेने के लिए निजी स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। विभाग ने नोटिस जारी कर स्कूलों से जानकारी भी मांगी है, लेकिन 10 से अधिक स्कूलों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। वहीं, काफी स्कूलों ने प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं चलने का हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला प्राथमिकता पर कराया जाएगा। अगर निजी स्कूल दाखिला नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्कूलों का यू डाइस कोड बंद किया जाएगा। इन स्कूलों ने प्री-प्राइमरी कक्षा नहीं चलने का दावा किया है। अगर वहां बच्चे होंगे तो उसकी जिम्मेदारी स्कूलों की होगी।
राहुल पवांर, बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें