फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बनाए गए कोविड केयर सेंटर मरीजों के उपचार के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट के आदेश पर चिकित्सकों और सहायक मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। फिलहाल, कोविड केयर सेंटर में 7 चिकित्सकों और 6 सहायक मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि उन्होंने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट को पत्र लिखकर 9 चिकित्सकों और 13 स्टाफ नर्सों की मांग की थी। फिलहाल, 7 चिकित्सकों और 6 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की गई है। इसमें 3 चिकित्सक चेस्ट एंड टीबी विशेषज्ञ, दो एनेस्थीया विभाग और 3 जनरल फिजीशियन है। फिलहाल, कोविड सेंटर में ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का कार्य जारी है। इसे शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गंभीर मरीजों की भर्ती भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सेंटर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें