फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 21 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी रेखा देवी के अनुसार, वह नोएडा में प्लॉट खरीदना चाहतीं थीं। इस बीच उनकी मुलाकात पहले से परिचित श्यामाचरण मिश्रा से हुई, जिन्होंने गांव अलीवर्दीपुर में 50 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर साल 2012 में बैनामा कराया था। इसकी एवज में उन्होंने करीब चार लाख रुपये नकद दिए, लेकिन न तो कब्जा मिला, न ही दाखिल-खारिज कराया।
विज्ञापन

वहीं अन्य पीड़िता संध्या राठौर ने भी श्यामाचरण मिश्रा पर ठगी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव कुलेसरा में 200 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर साल 2013 में बैनामा कराया था। इसके लिए उन्होंने आठ लाख रुपये का चेक और नौ लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि उन्हें भी न तो प्लॉट पर कब्जा मिला और न ही रकम वापस हुई। दोनों महिलाओं का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे कुल 21 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें