फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पलवल-सोहना मार्ग पर आपस में टकराकर दो ट्रकों में लगी आग

विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग। 
विज्ञापन
-एक चालक घायल, दूसरा फरार, पलवल-सोहना मार्ग पर सात घंटे तक ठप रहा यातायात
विज्ञापन

-सड़क के दोनों ओर लगीं वाहनों की लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिससे मार्ग पर करीब सात घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एक ट्रक-ट्राला पलवल से सोहना की ओर जा रहा था, जबकि लकड़ियों की गिट्टी से भरा दूसरा ट्रक सोहना से पलवल की ओर आ रहा था। धतीर पुलिस चौकी और जैंदापुर गांव के बीच दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिंगारी निकलते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। वाहन यहां वहां रुक गए। दुर्घटना के कारण पलवल-सोहना मार्ग पर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। यह मार्ग गुरुग्राम-सोहना को पलवल से जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर धतीर पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। ट्रक में लकड़ी भरी होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर काबू पाने के बाद हाइड्रा (क्रेन) की मदद से दोनों जले हुए ट्रकों को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। करीब दोपहर एक बजे मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारू किया गया, तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। दुर्घटना में एक ट्रक चालाक घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें