फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमन विहार में दो मंजिला मकान गिरा, राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस की छत मलबा गिरने से टूटी, पांच लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अमन विहार के हरी एन्क्लेव में रविवार सुबह दोमंजिला मकान ढह गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन मलबा गली में गिरने से एक राहगीर घायल हो गया, जबकि पड़ोस के मकान की छत भी टूट गई और कमरे में सो रहे पांच लोग बाल-बाल बच गए। घायल राहगीर को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शाबान ने बताया कि पड़ोस में 70 गज में दोमंजिला मकान बना हुआ था। इसे किसी ने हाल ही में खरीदा था। 15 दिन से मकान मालिक काम करवा रहा था। मकान की दीवारें और पिलर हटा दिए गए थे। सुबह करीब 8 बजे वे परिवार के साथ अपने भूतल वाले मकान में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोस वाला मकान भरभराकर गिर गया। कुछ हिस्सा उनकी छत पर गिरा, जिससे छत टूट गई। घटना के समय पिता-मां, भाई और बहन कमरे में सो रहे थे। हादसा होते ही सभी कमरे से बाहर निकल गए। मलबा गिरने से कमरे में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा सड़क से जा रहे एक राहगीर के सिर पर भी गिरा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें