फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो तस्कर गिरफ्तार, 34 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास जारचा अंडरपास के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 34 पेटी अवैध शराब व कार बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस बाईपास जारचा अंडरपास के समीप जांच कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद की तरफ से ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पास आते ही उसको रोक लिया। जांच करने पर अवैध शराब की 34 पेटी मिली। पुलिस ने मध्य प्रदेश भिंड जनपद के देपुरा निवासी सर्वेश व निशांत को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की कीमत लगभग 4 लाख के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें