फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो सिपाही दोस्तों से प्लॉट के नाम पर 16.50 लाख की ठगी

Mon, 20 Oct 2025 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलिया के तिख्मपुर निवासी सिपाही जुल्फेकार अली ने छह लोगों पर उनसे व दोस्त से प्लॉट के नाम पर 16.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जुल्फेकार जौनपुर में तैनात हैं। वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात सरोजनीनगर में कृष्णानगर के भोला खेड़ा के रवींद्र प्रताप गौतम से हुई थी। उसने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताते हुए कम कीमत पर प्लॉट दिलाने की बात कही। इस पर जुल्फेकार और उनके दोस्त सिपाही सरफराज ने रविंद्र व उसके साथियों सुरेश कुमार, महेश, सचिन दीक्षित, राजेश व बलराम को 16.50 लाख रुपये दिए। आरोप है कि ठगों ने जमीन का बैनामा तो करा दिया, पर खतौनी उनके नाम पर नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि 2023 में जब वह दोस्त के साथ प्लॉट पर पहुंचे तो पता चला कि वहां पहले से कई लोग मौजूद थे। लोगों ने उनकी जमीन के कागज देखे तो पता चला कि वह फर्जी हैं।
जुल्फेकार ने रवींद्र से संपर्क किया तो वह सिर्फ आश्वासन देता रहा। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक विवेचना की जा रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें