लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती से सिराजउद्दीन ने सोनू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती को जब सच्चाई का पता चला तो उसने शादी से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने 17 अक्तूबर को सिराजउद्दीन के खिलाफ पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया है।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती पीजीआई इलाके में पीजी में रहकर बैंक क्लर्क की ट्रेनिंग कर रही हैं। युवती के मुताबिक सात माह पहले उनकी सिराजउद्दीन से पहली मुलाकात हुई थी। उस वक्त सिराजउद्दीन ने सोनू नाम बताया था और धर्म भी छिपा लिया था। आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी का असली नाम व धर्म के बारे में पता चला तो शादी से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क उठा और अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)