फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में दो प्लॉट सील, आज से खाली फ्लैटों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
शाहबेरी में अवैध इमारत सील करती प्राधिकरण की टीम। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
शाहबेरी में दो प्लॉट सील, आज से खाली फ्लैटों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने बुधवार को शाहबेरी गांव में दो प्लॉट सील कर दिए। इनमें वह प्लॉट भी शामिल है, जिस पर बनी बिल्डिंग के ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बृहस्पतिवार से गांव में बिल्डरों के खाली फ्लैटों को सील करने की कार्रवाई शुरू होगी।
जिला प्रशासन ने हाल ही में शाहबेरी गांव में बिल्डरों की 76 अवैध प्रॉपर्टी कुर्क की थी। अब इन सभी संपत्तियों को सील कर प्रशासन कब्जे में लेगा। बुधवार सुबह दादरी तहसील की टीम शाहबेरी पहुंची। टीम ने खसरा नंबर-5 के दो प्लॉट को सील किया। इनमें एक प्लॉट भी शामिल जिस पर बनी बहुमंजिला इमारत 17 जुलाई, 2018 की रात ढह गई थी। वहीं उसी के बराबर बने प्लॉट पर बनी इमारत पर सील लगा दी गई है। दोनों संपत्ति सलामुद्दीन और शहाबुद्दीन बिल्डर की है।
विज्ञापन

सील करने के बाद वहां पर जिला प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया गया है। जिस पर लिखा है कि दादरी तहसीलदार राकेश जैन को प्रशासक नियुक्त किया गया है। उनकी रजामंदी के बिना संपत्ति का क्रय-विक्रय, कब्जा आदि नहीं किया जा सकता। साथ ही अगर कोई जबरन क्रय-विक्रय या कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जो फ्लैट नहीं बिके हैं वहीं होंगे सील
एसडीएम दादरी राजीव राय ने बताया कि शाहबेरी में केवल उन्हीं फ्लैट को सील किया जाएगा, जो बिके नहीं हैं साथ ही उनमें लोग नहीं रह रहे हों। जिन फ्लैटों में लोग रह रहे हैं, उसे सील नहीं किया जाएगा। अगर किसी बिल्डिंग में ज्यादातर फ्लैट खाली हैं, लेकिन कुछ में लोग रह रहे है तो इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

आज जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे खरीदार
जिला प्रशासन के आश्वासन पर मंगलवार को शाहबेरी संघर्ष समिति ने आमरण अनशन और धरना समाप्त कर दिया था। आश्वासन को लेकर बृहस्पतिवार को समिति जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी। खरीदार सुबह ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें