फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प क्षेत्र में नौकरियों के सृजन की असीम संभावनाएं: अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हस्तशिल्प मेले में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
हस्तशिल्प क्षेत्र में नौकरियों के सृजन की असीम संभावनाएं : अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित भारतीय हस्तशिल्प उपहार मेले में पवेलियनों पर उत्पादों का अवलोकन किया और जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र में नौकरियों के सृजन की असीम संभावनाएं हैं। सरकार निर्यातकों के साथ है। उन्होंने निर्यातकों से आग्रह किया कि आप एक कदम उठाएं और हम चार कदम उठाएंगे, क्योंकि यह देश में सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र है। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार जीएसटी का रिफंड सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। हस्तशिल्प निर्यातकों के जीएसटी रिफंड का लगभग 92 फीसद काम पूरा हो चुका है। सरकार निर्यातकों का ध्यान रख रही है। इस दौरान हस्तशिल्प कारीगरों को सस्ते दर पर आंखों की जांच और आई वियर प्रदान करने के लिए एक्पोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) और विजन स्प्रिंग ऑर्गनाइजेशन के बीच एक एमओयू का भी आदान प्रदान किया गया है, जो पहले चरण में सहारनपुर से शुरू होगा।
हस्तशिल्प पार्क बनाने के लिए कदम उठाएगा मंत्रालय
कपड़ा सचिव ने अपैरल और हैंडलूम पार्क में हस्तशिल्प पार्क बनाने के ईपीसीएच के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए मंत्रालय के पूरे सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि छोटी संगठित इकाइयों के बजाय पार्क में उत्पादन होना लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लच प्लेट्स के हाथी और जिराफ बने आकर्षण
प्रदर्शनी में रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके तहत बेकार क्लच प्लेट्स और अन्य सामग्री से बनाए गए हाथी, जिराफ और घोड़े प्रदर्शनी का आकर्षण रहे। मेले की साज सज्जा और आकर्षण को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक, मेटल, वुड और फैब्रिक आदि की रद्दी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें