फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती को ले जाने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करीब दो माह पूर्व युवती को बहला फुसलाकर ले करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के दोस्त व एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दो माह बीतने के बावजूद भी पुलिस उक्त युवती को बरामद करने वह आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में विफल रही है। युवती के परिजनों ने 28 सितंबर को युवक को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी का सहयोग करने और आरोपी युवक व युवती की शादी के फोटोग्राफी करने वाले उसके दोस्त सौरभ निवासी गांव सुनपेड़, बल्लभगढ़ हरियाणा और शादी के बाद आरोपी युवक को संरक्षण देने वाली महिला बृजेश ठाकुर निवासी गाजियाबाद को शुक्रवार की सुबह रबूपुरा झाझर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लापता युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें