ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सिग्मा दो स्थित बेन ट्री ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गुरुवंदना, प्रकृति जनित सृजन पालन विनाश लीला, जीवन का सत्य आत्मज्ञान का प्रकाश, चार ऋतुएं चार कहानी आदि ने सभी को दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति और मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी। मुख्य अतिथि अतुलकृष्ण प्रभु तथा गिरिराज प्रभु ने विद्यालय के वैदिक गुरुकुल मॉडल और बच्चों में संस्कार आधारित शिक्षा के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक रोहित तोमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो