फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में सीआरपीएफ जवान समेत दो की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक पर सवार सीआरपीएफ जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया, जहां उसको भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। दो मौत होने से दोनों के गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन

गांव दूबलधन निवासी अर्जुन गांव खेतावास स्कूल में चालक की नौकरी करता था और वह ड्यूटी कर गांव लौट रहा था। जब वह जहाजगढ़ के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार चरखीदादरी के गांव पिचौपा कलां निवासी प्रशांत ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे।
हादसे में गांव पिचौपा कलां दादरी निवासी प्रशांत की झज्जर के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गांव कूबलधन निवासी अर्जुन ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव पिचौपा कलां दादरी निवासी प्रशांत सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर मेरठ में तैनात था। वह डयूटी से अपने घर लौट रहा था। घर लौटते वक्त हादसा हो गया।
विज्ञापन


जहाजगढ़-छुुछकवास मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हाेने की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। गांव दूबलधन निवासी मृतक अर्जुन के भाई की शिकायत पर बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गांव दूबलधन निवासी अर्जुन का पीजीआई में व गांव पिचौपा कलां दादरी निवासी प्रशांत का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें