फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने सेक्टर-14,15 स्थित ओमेक्स सिटी का किया निरीक्षण

Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
-फोटो 56 : ओमेक्स सिटी निवासियों के साथ भाजपा नेता दिनेश कौशिक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने मंगलवार को सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास काजला और मंजीत पांचाल के साथ सेक्टर-14, 15 स्थित ओमेक्स सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोसायटी में कई खामियां और लापरवाही देखने को मिलीं। दीवारों पर नमी, जगह-जगह उखड़ा हुआ प्लास्टर, दरवाजे, विंडो, फर्श, बालकनी, छज्जों व पिल्लरों में दरारे, सड़कों की हालत भी बेहद खराब साथ ही पानी निकासी व्यवस्था लोगोंं की परेशानियां उजागर कर रही थी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने पाया कि कई इमारतों में नमी के कारण दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। प्लास्टर झड़ रहा है और सीवरेज सिस्टम भी ठीक से काम नहीं कर रहा। मरम्मत के नाम केवल लीपापोती की गई थी। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि डीटीपीओ के नेतृत्व में मेंटेनेंस का कार्य कराया गया था, लेकिन यह कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया।
ओमेक्स निवासी ममता पराशर, आशुतोष गोयल, कपिल सेतिया, पूनम राजपूत, गोविंद दूबे, विनोद शाह, मुकेश कुमार, पवन वर्मा, शशि जैन, संजीव कौशिक, सुमन, नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र दलाल, पवन जांगड़ा, पुष्पेश गोयल के अनुसार मरम्मत में गुणवत्ता और पारदर्शिता की भारी कमी रही है। स्थानीय लोगों ने काम में उपयोग की गई सामग्री गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी के निवासियों ने इन खामियों को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास काजला और मंजीत पांचाल ने दिनेश कौशिक के नेतृत्व मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर अनियमितताएं है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें