फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हार्टअटैक से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्टअटैक आने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार रात दो लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई। जंक्शन क्षेत्र के बबूल गांव निवासी अमर सिंह (48) की शुक्रवार की देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट हो रही थी।
विज्ञापन

परिजन उन्हें आननफानन उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। दूसरी घटना में इगलास के गांव फतेहपुर निवासी राजेंद्र (40) मथुरा से ट्रेन से रात्रि 10 बजे अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हाथरस सिटी स्टेशन पर उतारा गया। यहां पर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अचेत अवस्था में उन्हें बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें