फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा स्नान करने गए दो युवक एक लौटा, दूसरा छह दिन बाद भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती पांच अक्तूबर को नगर के मोहल्ला बारहसैनी की अनल कॉलोनी एवं मोहल्ला नगला शीशगर निवासी दो युवक बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला घाट गए थे। इनमें से एक युवक तो लौट आया लेकिन दूसरे का छह दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। लापता युवक के कपड़े तथा बाइक कछला गंगा घाट पुलिस चौकी में मिले हैं। लापता युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। लापता युवक के गंगा में डूबने की आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला बारहसैनी निवासी हरिप्रताप जादौन एडवोकेट अपने मित्र अरविंद कुमार निवासी मोहल्ला नगला शीशगर की बाइक से गत रविवार को कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। दोनों मित्र बाइक से लगभग तीन-चार बजे घर से निकले थे। दो दिन तक अरविंद कुमार घर लौटकर नहीं आया तो उसके परिजनों ने हरिप्रताप से पूछताछ की। संतुष्ट न होने पर परिजन कछला गंगा घाट गए और वहां की पुलिस चौकी में संपर्क किया। वहां पर ज्ञात हुआ कि अरविंद के कपड़े तथा बाइक पुलिस चौकी में खड़ी है। कछला पुलिस ने बताया कि अरविंद के लापता होने के बाद गोताखोरों ने उसकी गंगा में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इधर, अरविंद की मां विमला देवी ने सिकंदराराऊ कोतवाली में तहरीर देकर पूरी घटना का जिक्र करते हुए अरविंद के साथ अनहोनी होने का शक जाहिर किया है।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि मामला कछला बदायूं का है, वहीं की पुलिस इसके बारे में संतुष्टिजनक जवाब दे सकती है। वहां पर इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें