फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-5 जेजे कॉलोनी निवासी आकाश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके 29 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के एच ब्लॉक में अज्ञात वाहन उनके पिता नीरज कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बताया कि बहलोलपुर फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें