फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डायल-112 के पुलिसकर्मी की उगाही का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डायल-112 पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की कथित उगाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-62 डी पार्क के पास का बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने इसे श्रमिक आंदोलन में ड्यूटी के लिए मेरठ से आए पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों का वीडियो बताया है। जांच के बाद मेरठ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। सोशल मीडिया पर एक मिनट 48 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी ऑटो और ई-रिक्शा चालक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें