फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ब्लू सफायर मॉल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से दो लोगों की हुई मौत

Sun, 03 Mar 2024 04:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निर्माणाधीन ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मॉल में अफरा तफरी मच गई और घटना की सूचना  बिसरख पुलिस  को दी गई।
विज्ञापन
मॉल में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल में ग्रिल गिर गई। ग्रिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। कुछ लोग ऊपर काम कर रहे थे जबकि कुछ लोग नीचे काम कर रहे  थे।

उसी दौरान ग्रिल गिरी तो दो मजदूर नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों की पहचान हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक विजय नगर गाजियाबाद और शकील (35) पुत्र छोटे खां निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें