फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्रीज खाते डिफ्रीज कराने के मामले में पेटीएम पेमेंट बैंक के दो कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- साइबर क्राइम थाने में दर्ज थी एफआईआर, पुलिस कर रही है मामले में छानबीन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर ठगी में प्रयुक्त हुए फ्रीज खातों को डीफ्रीज कराने के आरोप में पुलिस ने पेटीएम पेमेंट बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को दोनों को दबोच लिया। इन दोनों पर आरोप है कि जांच एजेंसियों द्वारा फ्रीज कराए गए पेटीएम पेमेंट बैंक के खातों को डीफ्रीज कर रहे थे। आरोपियों ने अबतक सौ से अधिक खातों को डीफ्रीज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


साइबर सेल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पिछले साल अगस्त महीने में साइबर थाने में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसमें पेटीएम पेमेंट बैंक कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों पर पैसे लेकर फ्रीज खातों को डीफ्रीज कराने का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिली थी कि आरोपियों ने अनुचित लाभ लेकर खातों को डीफ्रीज कर 29 लाख 97 हजार 59 रुपये की धोखाधड़ी करने का प्रयास किया। जब इस मामले की जांच की गई तब चंद्रेश और तारिक अनवर का नाम सामने आया था। इस मामले में मंगलवार को साइबर थाने की पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। चंद्रेश राठौड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर और तारिक मऊ का रहने वाला है। दोनों बीकॉम पास हैं और कंपनी में कंप्यूटर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। इन दोनों के साथ तेजा नामक एक आरोपी भी शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें