नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में शांभवी महामुद्रा द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक कनक लता ने समुद्र मंथन, बेलपत्र और रुद्राक्ष की महिमा, उपमन्यु की तपस्या, और लक्ष्मी माता के रुठने की कथा सुनाई। इस मौके पर पूर्व सिंचाई मंत्री नवाब सिंह नागर, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, डीपी गोयल, राजेंद्र गर्ग, शैलेंद्र वर्णवाल, सुधीर पोरवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए और श्रद्धा से कथा का श्रवण किया।