फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिसंबर से फरवरी तक दो जोड़ा ट्रेन रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे ने निरस्त ट्रेनों का जारी किया शेड्यूल, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सर्दियों को लेकर रेलवे ने अभी से ही दो जोड़ा ट्रेनों को निरस्त करने का फरमान जारी कर दिया है। हरदोई स्टेशन पर रुक कर जाने वाली दो जोड़ा ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी के बीच ट्रेन निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि हावड़ा से काठगोदाम की बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13019 एक दिसंबर से 28 फरवरी तक सप्ताह में प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी। दिसंबर में सात, 14, 21 और 28 तारीख को, जनवरी में चार, 11, 18 और 25 को और फरवरी में एक, आठ, 15 और 22 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन 13020 प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी। दिसंबर में नाै, 16, 23 और 30, जनवरी में छह, 13, 20 और 27 तथा फरवरी में तीन, 10, 17 और 24 तारीख को नहीं चलेगी। अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 15909 प्रत्येक शनिवार को डिब्रूगढ़ से नहीं चलेगी। दिसंबर में छह, 13, 20 और 27, जनवरी में तीन, 10, 17, 24 और 31 तथा फरवरी में सात, 14, 21 और 28 को यह ट्रेन निरस्त रहेगी। डाउन दिशा में 15910 प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार को रद्द की गई है। ट्रेन दिसंबर में नौ, 16, 23 और 30, जनवरी में छह, 13, 20 और 27, फरवरी में तीन, 10, 17 और 24 तथा 1 मार्च को लालगढ़ से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें