फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू के दो नए मरीज मिले अब तक 19 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हो गई है। जिला नागरिक अस्पताल में अब तक डेंगू के कुल 19 एक्टिव केस वहीं एक केस मलेरिया का मिला है। जिले में पहले से ही डेंगू व मलेरिया के कई मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच की गई जिसमें 29 सैंपल लिए। दोनों मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में जारी है।
वहीं एंटी लार्वा टीम को सोमवार को 166 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला। इस दौरान टीम ने 35 घरों को नोटिस थमाया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में डेंगू मरीजों की संख्या 19 हो गई है। साथ ही इस वर्ष अब तक मलेरिया के एक मरीज भी सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 101581 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को 12859 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में 1512 घरों में लार्वा की जांच की गई। टीम ने सोमवार को कुल 1512 पट्टिकाएं तैयार कीं। इस दाैरान 34 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की संख्या गांव के मुकाबले शहर में अधिक बढ़ रही है। फॉगिंग न होना ही इसका मख्य कारण माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि बाहर की ओर मुख्य सड़कों पर फॉगिंग कर दी जाती है लेकिन कॉलोनी के अंदर और गलियों में फॉगिंग नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें