फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूट्यूबर के घर पर फायरिंग करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यू-ट्यूबर के घर पर फायरिंग में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपियों ने वीडियो प्रमोट नहीं करने पर दो बार चलाई थी गोलियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक वन थाना पुलिस ने यू-ट्यूबर के घर पर फायरिंग करने के आरोप में दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान सादुल्लापुर निवासी यश नागर और नितीश नागर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने वीडियो प्रमोट नहीं करने पर पीड़ित के घर पर चार दिन के दो बार फायरिंग की थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

यू-ट्यूबर भोलू भाटी के इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। भाेलू के पिता ने सुखबीर सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 10 जनवरी और 13 जनवरी दो युवकों ने घर के बाहर फायरिंग की थी। घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मोहियापुर गांव निवासी लहर कुमार उर्फ लोकेश को गिरफ्तार किया। लोकेश से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के सादुल्लापुर निवासी दोस्त यश नागर ने असलहा के साथ वीडियो बनाया था। आरोपी वीडियो को प्रसिद्ध कराना चाहते थे। इसके लिए भोलू भाटी से इंस्टाग्राम पर वीडियो को टैग कर प्रमोट करने के लिए कहा था। भोलू के इन्कार करने पर आरोपियों ने उसके घर के बाहर दो बार फायरिंग की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें