फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सहायक प्रोफेसर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

- गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे हिंदी, नहीं मिला सुसाइड नोट

संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा। यमुना गौड़ सिटी में हिंदी विषय के सहायक प्रोफेसर रविंद्र प्रताप सिंह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में हिंदी पढ़ाते थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से बिहार के जिला मधुबनी के रहने वाले सहायक प्रोफेसर रविंद्र प्रताप सिंह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पिछले डेढ़ साल से कार्यरत थे। इस दौरान वह अपनी पीएचडी भी कर रहे थे। वह अविवाहित थे और यमुना गौड़ सिटी में किराए पर अकले ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह कक्षा में पढ़ा कर अपने किराए के मकान पर आ गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह यूनिवर्सिटी नहीं आए तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो फ्लैट पर जाकर देखा गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसरों की मौजूदगी में दरवाजा खोला तो देखा रविंद्र कुमार का शव फंदे पर झूल रहा था। परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस बताया कि शनिवार शाम तक मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें