फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की स्कूटी से करते थे मोबाइल झपटमारी, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग साथी भी पुलिस के संरक्षण में, 12 मोबाइल, स्कूटी बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चोरी की स्कूटी लेकर दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, चोरी की स्कूटी और दो चाकू बरामद किए हैं। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। आरोपी विरोध करने पर पीड़ितों को चाकू दिखाकर डराते थे।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी रजनीश (19) और यश सिंह (21) के रूप में हुई है। दोनों पांचवीं कक्षा तक पढ़े हैं। शुक्रवार को दोनों को सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पहले स्कूटी चोरी करते थे। इसके बाद स्कूटी से दिल्ली-एनसीआर में घूमकर मोबाइल झपटमारी करते थे। बरामद स्कूटी सेक्टर-58 क्षेत्र से चोरी की गई थी और इस संबंध में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक रजनीश पर दो और यश पर तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें चोरी, अवैध हथियार, चोरी का सामान रखने और मारपीट से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें