फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला बदर बदमाश पहुंचा नोएडा, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मोबाइल, चोरी की बाइक बरामद, आरोपी पर 11 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला बदर किए जाने के बावजूद गौतमबुद्ध नगर की सीमा में आकर वारदात करने वाले बदमाश को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहजाद उर्फ छिद्दी दिल्ली-एनसीआर में रेकी के बाद वारदात को अंजाम दे रहा था। वह मूलरूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला है और न्यू अशोक नगर, दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि विशेष न्यायालय के आदेश पर 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत उसे जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी चोरी-छिपे जिले में आकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह सेक्टर-8 में मौजूद है। टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ चोरी, हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें