फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली की रात लूट में वेटर को मारी थी गोली, मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस ने पकड़े

Sun, 03 Nov 2024 09:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दीपेश कुमार उर्फ मोहंती मूल रूप से उड़ीसा का निवासी था। सेक्टर-63 स्थित एक रेस्तरा में वेटर की नौकरी करता था। दिवाली की रात सेक्टर-36 के पास 5 हजार रुपये की लूट में बदमाशों ने उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात वेटर को गोली मारने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गये हैं।  सेक्टर-24 थाना पुलिस की मुठभेड़ हुई। सेक्टर-54 टी प्वाइंट के पास पुलिस की इन बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हुए। 

विज्ञापन


दीपेश कुमार उर्फ मोहंती मूल रूप से उड़ीसा का निवासी था। सेक्टर-63 स्थित एक रेस्तरा में वेटर की नौकरी करता था। दिवाली की रात सेक्टर-36 के पास 5 हजार रुपये की लूट में बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान राजा ठाकुर, मिथुन निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।

दिवाली की रात हुई यह सनसनीखेज घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसके साथ ही पुलिस सतर्कता के दावों पर भी घटना से सवाल खड़े हुए हैं। आरोपियों से शुरुआती पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वेटर शराब के नशे में था। इसलिए उसको निशाना बनाया। लेकिन लूट के दौरान उसने एक आरोपी मिथुन को पकड़ लिया। इस वजह से पकड़े जाने के डर से उसे गोली मारी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, बाइक व लूट के 4700 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें