फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतरराज्यीय गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। गोकशी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर-67 के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि तीन साथी फरार हो गए। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बदमाशों के पास से सेंट्रो कार, तमंचा, कारतूस व गोकशी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस की टीम इनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एडीसीपी इलामारन जी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-67 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास सेंट्रो में सवार कुछ संदिग्ध लोग दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जोया, अमरोहा निवासी जीशान और ईशा के पैर में गोली लग गई, जबकि तीन तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों का पश्चिमी यूपी से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क है।
तस्करों का तीन स्तर पर बंटा था काम
एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि गोकशी करने वाले बदमाशों का नेटवर्क पश्चिमी यूपी के कई जिलों में है। इनमें गाजियाबाद, नोएडा, संभल, अमरोहा आदि में इनकी सक्रियता अधिक है। आरोपी तीन स्तर पर काम करते हैं। रेकी के बाद जैसे ही कहीं गोवंश दिखाई देते थे तो एक टीम आकर इंजेक्शन लगा देती थी। इसके बाद दूसरी टीम बेहोश मवेशी से मांस निकालती थी और तीसरी टीम कैंटर में लोड कर गंतव्य तक ले जाती थी।
विज्ञापन

आरोपी जीशान है गूंगा, पूछताछ में हो रही परेशानी
गिरफ्तार तस्कर जीशान के गूंगा होने के कारण पुलिस को पूछताछ में कठिनाई हो रही है। वह अपने हावभाव से भी कुछ बता नहीं रहा है। जांच में पता चला है कि जीशान और ईशा दोनों गोकशी में एक्सपर्ट हैं। दोनों मांस निकालने वाली टीम में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें