फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर की निरोधात्मक कार्रवाई, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को किया निलंबित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीआईपीएस कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छात्र मुख्य मार्ग पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान जमकर हाथापाई हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने मारपीट में शामिल छात्रों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को जीआईपीएस कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कॉलेज प्रशासन ने भी संबंधित छात्रों को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें