फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन थानों को मिले नए प्रभारी, छह के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया। इसमें सेक्टर-63, सेक्टर-49 और फेज-3 थाने को नए प्रभारी मिले हैं। इसके अलावा एएचटीयू, आईटी सेल, चुनाव सेल और न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, एएचटीयू प्रभारी रहे निरीक्षक सर्वेश चंद्र को सेक्टर-63 थाने की कमान सौंपी गई है। आईटी सेल सेंट्रल नोएडा में तैनात निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय अब सेक्टर-49 थाने के प्रभारी होंगे। वहीं, सेक्टर-49 के मौजूदा प्रभारी रामप्रसाद को एएचटीयू भेजा गया है। फेज-3 थाने के प्रभारी सुभाष चंद्र को आईटी सेल सेंट्रल नोएडा में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह बिसरख थाने की एक चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार को फेज-3 का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह चुनाव सेल के साथ सूरजपुर स्थित न्यायालय सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें