फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर रोड और ताज एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो फुटओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले चरण में इटैहरा चौक और गौर सिटी 2 के सामने बिजली के खंभे हटाएगा प्राधिकरण
विज्ञापन

-जल्द शुरू होगा काम, निजी एजेंसी की मदद से पीपीपी मॉडल पर बनेगा फुटओवर ब्रिज

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट में दो नए फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी है। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यहां से बिजली के खंभे और दूसरे में यूटिलिटी शिफ्ट करेगा। फुटओवर ब्रिज को ताज एक्सप्रेसवे पर गौर सिटी-2 के सामने और 130 मीटर रोड पर इटैहरा चौक पर बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि वाहनों की आवाजाही यहां बढ़ने से फुटओवर ब्रिज की जरूरत है। ताज एक्सप्रेसवे से सीधे 60 मीटर रोड की तरफ जाने के लिए अंडरपास बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था यहां बदलेगी। ऐसे में पैदल सड़क पार करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया था। इसके अलावा 130 मीटर रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया है। ऐसे में इटैहरा चौक पर भी जरूरी है। जल्दी ही यहां एक करोड़ रुपये की लागत से यूटिलिटी हटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद निजी एजेंसी की मदद से पीपीपी मॉडल पर फुटओवर ब्रिज बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें