फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 350वें शहीदी दिवस पर 19 से शुरू होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल किला परिसर स्थित आयोजन स्थल पर मंत्री सिरसा ने तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की तरफ से 19 नवंबर से लाल किले पर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। शनिवार को कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, डीएसजीएमसी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने लाल किला परिसर स्थित आयोजन स्थल पर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर तक रोजाना शाम को लाइट एंड साउंड शो होगा और विशेष म्यूजियम भी तैयार किया जा रहा है जिसमें प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रमों के लिए विशाल टेंट लगाए जा रहे हैं जिनमें एक साथ 50,000 लोग बैठ सकेंगे जबकि लंगर के लिए लगाए गए टेंट में 20,000 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम 23, 24 और 25 नवंबर को होंगे। संगतों से अपील की गई है कि वे 25 नवंबर को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें ताकि संपूर्णता के साथ भोग डाले जा सकें। 22 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से लाल किले तक आने वाले मार्ग की सफाई सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यक्रमों की समाप्ति पर 26 नवंबर को गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब के भाई लखी शाह वंजारा हॉल में समागम होगा। इसमें दिल्ली और देश का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल होगा। सभी कार्यक्रम दिल्ली सरकार और डीएसजीएमसी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं जिनकी मेजबानी में संगतों का उत्साह और श्रद्धा है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें