फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्रकार बताकर निजी स्कूल में वसूली करने पहुंचे दो गिरफ्तार, दे रहे थे विद्यालय बंद कराने की धमकी

Sun, 12 Jun 2022 12:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दादरी पुलिस नो दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों एक निजी स्कूल अनियमितता बताकर 30 हजार रुपये वसूलने पहुंचे थे। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी स्कूल में अनियमितता बताकर 30 हजार रुपये वसूलने पहुंचे दो फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, भट्ठा रोड पर निजी स्कूल है। यहां नईम मलिक व तरुण वर्मा पहुंचे और दोनों ने स्कूल में पहुंचते ही अग्निशमन यंत्र जमीन पर रखे होने की बात कहते हुए अनियमितताएं बतानी शुरू कर दीं। आरोप है कि इस आधार पर स्कूल को बंद कराने की धमकी दी। इस पर स्कूल संचालक डर गया। दोनों ने मामले में समझौते के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इस पर स्कूल संचालक मना करने लगा। उसने 10 हजार रुपये देने की पेशकश की, जिसे आरोपियों ने ठुकरा दिया। परेशान होकर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें