फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी जिले की दो बेटियां

विज्ञापन
बैटमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी और अग्रिमा सिंह ।  स्रोत  कोच
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वान्या चौधरी और अग्रिमा सिंह का चयन, 21 से 25 अक्टूबर तक गोरखपुर में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी




ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की दो होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी और अग्रिमा सिंह राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चैंपियनशिप 21 से 25 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।



वान्या चौधरी का चयन अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के एकल मुकाबलों के लिए हुआ है। वह बचपन से ही बैडमिंटन के प्रति समर्पित हैं। नियमित अभ्यास, मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वान्या राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन कर चुकी हैं। ऐसे में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। दो आयु वर्गों में एकल मुकाबलों के लिए उनका चयन उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।
विज्ञापन




वहीं, अग्रिमा सिंह ने भी अपने खेल कौशल और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में जगह बनाई है। उन्हें प्रदेश के अन्य जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा। यह चैंपियनशिप उनके लिए अपनी क्षमता साबित करने और खेल में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मौका होगी।
विज्ञापन




दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह है। उनकी उपलब्धि से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बैडमिंटन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी में जुटी हैं। जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वान्या चौधरी और अग्रिमा सिंह अपने प्रदर्शन से गौतमबुद्ध नगर का गौरव बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें