फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर एक-एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में मांगा जवाब, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने सड़कों की यांत्रिक सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर दो कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। कंपनियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी।
ग्रेप के नियमों के पालन और सड़कों को धूलमुक्त बनाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ट्रक पर लगी यांत्रिक सफाई मशीनें एजेंसियों से ठेके पर ली गई हैं। इन मशीनों से सफाई के दौरान पानी का छिड़काव करना अनिवार्य है। ग्रेनो वेस्ट में एक वीडियो सामने आने के बाद सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी। जांच में पता चला कि सफाई के दौरान पहले वाटर जेट से पानी का छिड़काव करना होता है। इसके बाद मशीन में लगे ब्रश और वैक्यूम पंप से धूल उठाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। एजेंसी एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में सड़कों की यांत्रिक सफाई करती हैं। सफाई के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। इससे मशीनों से अत्यधिक धूल उड़ रही थी। डीजीएम विजय रावल ने कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जुर्माने की राशि आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके वसूली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें