फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो भाई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने राज्य और जोनल स्तर पर जीते कई स्वर्ण
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड साेसाइटी के दो सगे भाइयों का राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है। हुनर मलिक और चिनॉय मलिक सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और उन्होंने राज्य व जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में कई बार स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

11 से 15 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो स्केटिंग क्लब में आयोजित हुई 11वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग चैंपियनशिप में हुनर ने अंडर-15 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। वहीं, अंडर-8 में चिनॉय ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके बाद दोनों ने 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक गाजियाबाद में आयोजित हुए सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर 19वीं रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट के अंडर-14 में हुनर ने दो स्वर्ण पदक और चिनॉय ने अंडर-9 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। पिता विक्रम मलिक ने बताया कि दोनों बच्चे रोजाना कई घंटे अभ्यास करते हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। हुनर और चिनॉय मलिक अब आरएसएफआई (रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित 63वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें