फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। शुक्रवार रात बिलासपुर कस्बे के पास हुए हादसे के वक्त दोनों भाई बीमार पिता के लिए खाना लेकर लौट रहे थे। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनारसा गांव निवासी प्रदीप (22) और सोमदत्त (19) ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पिता कई वर्षों से बीमार हैं, जबकि मां की मृत्यु हो चुकी है। दोनों की अभी शादी भी नहीं हुई थी। शुक्रवार को डयूटी कर घर लौटे तो खाना नहीं बना था। दोनों भाई बाइक लेकर खाना लेने निकल गए। रात लगभग 8 बजे खाना लेकर बाइक से लौट रहे थे। बिलासपुर कस्बे के निकट गलत दिशा में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर फरार ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक प्रदीप। - फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें