फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोनपापड़ी के लिए हुए विवाद में दो भाइयों में मारपीट, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
15 मृतक खरभन राम, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा जपला गांव में शुक्रवार की रात सोनपापड़ी मिठाई के लिए बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो भाइयों और उनके परिजनों में लाठी-डंडों से हुई मारपीट में छोटे भाई खरभन राम (62) की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासी खरभन राम के परिवार के बच्चों से शुक्रवार की शाम पड़ोसी के बच्चों के बीच विवाद हो गया है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर खरभन राम का बड़ा भाई हरफन (65), सतीश चंद्र, भीम, डब्बू कुमार, जयराम शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे यशवंत के घर पर आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में यशवंत, उनकी पत्नी सुषमा, उनके पिता खरभन राम, माता देवी समेत कई लोग घायल हो गए। वहीं, यशवंत के पिता खरभन राम को अधिक चोट लगने से हालत गंभीर हो गई। उन्हें लेकर भदुली बाजार में स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां से मिशन अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सतीश चंद्र, भीम, डब्बू, जयराम, गब्बू और हरफन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लाठी-डंडे और ईंट से कूंचकर की थी युवक की हत्या
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजन गांव में अगस्त 2025 में देसी शराब की दुकान के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में संग्राम कुमार (31) को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व ईंट से कूंचकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल संग्राम कुमार को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

लाठी- डंडे से पीटकर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली निवासी अश्वनी चौहान मार्च 2025 में देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। पार्टी करने के बाद देर रात अश्वनी अपने घर जा रहा था। जैसे ही युवक नरहन के ईंट भट्टे के पास पहुंचा। इसी बीच अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर युवक को मरा समझ कर चले गए थे। सुबह सड़क के किनारे गुजर रहे गांव के किसी व्यक्ति ने जब देखा तो इस मामले की सूचना परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें