फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर प्लांट में दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर के जोगीपुर रोड पर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नूंह खंड के गांव सादई निवासी जावेद (25) पुत्र हामिद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मोटर के खराब होने पर अंदर उतरे लेकिन वह अंदर जाते ही बेहोश हो गए। उन्हें देखकर उनके भाई जाहिद भी नीचे उतर गए। वह भी अंदर जाते ही बेहोश हो गए। इसके कुछ समय बाद प्लांट पर कार्य कर रहे अन्य लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस बारे में पुलिस थाना में फोन किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी नूंह फायर स्टेशन इंचार्ज साहून खान ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों भाइयों को अंदर बेहोश अवस्था में देखा। उन दोनों के साथ एक अन्य युवक भी उन्हें बचाने के लिए अंदर उतर गया वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने प्लांट में अंदर एक नीम की टहनी को डाला वह जलकर राख हो गई। उन्होंने प्लांट में अंदर पुलिस सहायता से एक सफेदी के कट्टे को डाला जिससे जहरीली गैस शांत हो गई। बाद में वह अपनी टीम के साथ नीचे उतरे। जावेद की अंदर की मौत हो गई। उनके भाई जाहिद ने नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। उनके एक अन्य साथी को बेहोश अवस्था में निकाला जो कुछ समय बाद सामान्य अवस्था में हो गया। इस दौरान फायर बिग्रेड टीम के फायर मैन देव किशन, गुलशन, हसीन, नसरू व अजीज ने भी बहादुरी दिखाते हुए अंदर प्लांट में उतरकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी के बाद मृतक जावेद के शव को फायर बिग्रेड की टीम की सहायता से नलहड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। उसके भाई जाहिद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दोनों के शवों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें