जालौन। बिना रेलिंग की नारायणपुरा पुलिया पर सोमवार रात बाइक फिसल कर नहर में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक वाहन की रोशनी पड़ने से बाइक चालक संतुलन खो बैठा था। दोनों घर से बहन के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी शिवम कुशवाहा (22) व विपिन कुशवाहा (21) चचेरे भाई थे। सोमवार की रात दोनों बहन के यहां जालौन कोतवाली क्षेत्र के धहगुवां जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक जालौन रोड स्थित नारायणपुरा नहर की पुलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रहे वाहन की रोशनी से चालक संतुलन खो बैठा और बाइक नहर में जा गिरी। नहर की गहराई अधिक होने से दोनों नहर के पानी में डूब गए।
लोगों ने उन्हें गिरता देख पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को निकलवाया। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उनकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि दोनों मंगलवार की रात दहगुवां निवासी अपने जीजा अन्नू कुशवाहा के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। वह वहां नहीं पहुंचे। दोनों की शादी नहीं हुई थी।
लोगों का कहना है कि अगर रेलिंग न टूटी होती तो शायद उनकी जान न जाती। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि दोनों युवकों की पानी में डूबने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
हादसों के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, किसका हो रहा इंतजार
जालौन। हरदोई गुर्जर मार्ग पर स्थित नारायणपुरा के पास बनी पुलिया दुर्घटनाओं की आमंत्रण देता नजर आता है। इस बंबा से होकर जो सड़क निकली है वह घुमावदार है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन चालकों को अचानक सामने आने वाली मोड़ दिखती नहीं है। यही कारण है कि इस बंबा पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घने कोहरे के बीच तीव्र मोड़ जानलेवा साबित होती है। कई बार तेज रफ्तार वाहन चालक उक्त बंबा में वाहन समेत भी गिरे भी हैं। तीखा मोड़ और रेलिंग ऊंची न होने की वजह से रेलिंग बनने के कुछ समय बाद ही टूट जाती है।
वर्ष 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को धनौरा कलां निवासी दो युवकों को इस पुल पर जान गंवानी पड़ी थी। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने पुलिया के दोनों ओर सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश देते हुए बोर्ड तो लगवा दिए थे। इसके बाद भी न तो रेलिंग को ऊंचा नहीं किया गया और न ही रात के समय सावधानी के लिए रेडियम स्टीकर लगाए गए थे। इस समय सड़क के दोनों ओर लगे सावधानी रखने के बोर्ड भी गायब हो चुके हैं। पुलिया व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
यही कारण है कि दीपावली की रात दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीण राजकुमार, बादाम सिंह, अरूण कुमार, विपिन कुमार आदि ने बताया कि बंबा पर सड़क का घुमाव होने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहन चालक अचानक सामने आई मोड़ को देखकर वाहन से नियंत्रण खो बैठते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पुलिया से कुछ पहने दोनों ओर बोर्ड लगाए जाएं और पुलिया पर रेडियम स्टीकर लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।
दो घंटे तक नहीं लगा फोन, बहनोई बोला यहां आए ही नहीं
एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी शिवम व विपिन चचेरे भाई होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे। मंगलवार को उन्होंने युवक बाइक से जीजा अन्नू के यहां जाने की बात कह निकले थे। इस पर परिजनों उन्हें फोन नहीं किया। सोमवार की देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अन्नू को फोन लगाया और पूछा कि वह दोनों कितने बजे पहुंच गए थे। इस पर अन्नू ने बताया कि वह तो यहां आए ही नहीं। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने उनकी खोजबीन की तो मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों की पानी में गिरने से मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और शवों को देखकर बिलखने लगे।
फोटो - 16 मृतक शिवम कुशवाहा की फाइल फोटो।- फोटो : शहर की एक इकाई में आइटम किए गए तैयार। संवाद
फोटो - 16 मृतक शिवम कुशवाहा की फाइल फोटो।- फोटो : शहर की एक इकाई में आइटम किए गए तैयार। संवाद