फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो भाइयों पर लाठी-डंडों व चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर में वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव में दो भाइयों से गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला किया गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घायलों को उपचार के लिए ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी है। मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि विवेक राणा 14 मई को टी-गेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के अमित, भूपेंद्र उर्फ सेटी, रूपेंद्र उर्फ काले और शनि ने रोक कर गाली- गलौज की और मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसका बड़ा भाई विक्की आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। शोर सुनने पर लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। विक्की की हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें