दादरी(संवाद)।
जारचा कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर कला गांव में टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि शिवम सिसोदिया ने 14 मई की दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस और एनडीआरएफ ने 9 घंटे की मशक्कत के बाद उसे टावर से उतारा। इस दाैरान गांव की शांति व्यवस्था भंग रही। युवक ने टावर पर चढ़ने के दाैरान पुलिस व स्थानीय नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे।