फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काम के बहाने करते थे छिनैती, दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। टाइल्स लगाने के काम के बहाने छिनैती करने वाले दो सगे भाई मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए गए। राॅबर्ट्सगंज में युवती को मोबाइल फोन छीन कर आरोपी उसे वीडियो काल-मैसेज कर परेशान कर रहे थे। उसकी सहेली से भी ठगी की कोशिश की थी।
विज्ञापन

राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर की रहने युवती के पिता ने 27 अक्तूबर को राॅबटर्सगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 12 जून को सुबह सवा नौ बजे उनकी बेटी कोचिंग से घर लौट रही थी। बट ढलान के पास बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए थे। इसके बाद 26 अक्तूबर को उसकी आरोपियों ने बेटी की सहेली को स्कैनर भेजकर पैसे की मांग की। वहीं, बेटी वीडियो काॅल और मैसेज कर परेशान कर रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई ताे पता चला कि आरोपी सचिन चौहान (20) और उसका बड़ा भाई संजय चौहान (28) निवासी भरतपुरा, थाना धनघटा, जिला संत कबीर नगर राॅबटर्सगंज रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद हैं। इसके बाद सुकृत चौकी इंचार्ज रविकांत मिश्रा ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी आसपास के जिलों में टाइल्स लगाने का काम करते थी। इसी सिलसिले में वह सोनभद्र भी आए थे। बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए पुलिस टीम संत कबीरनगर रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें