फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राची व जया रहीं प्रथम

विज्ञापन
पैगांव में सम्मानित हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता।
विज्ञापन
छाता, शेरगढ़। गांव पैगांव में श्रीनागाजी महाराज युवा मंडल द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण सोमवार को लक्ष्मी इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से लेकर 8वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्राची रावत पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर अमन और तीसरे स्थान पर देव रावत रहे। तीनों विद्यार्थी छठवीं के छात्र हैं। वहीं जया को पहला, सक्षम को दूसरा व भरत को तीसरा स्थान दिया गया। ये सातवीं व आठवीं के छात्र हैं। विजेताओं को ट्राफी, टीशर्ट, और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तीस छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
मुख्य अतिथि डॉ. गजेंद्र फौजी रहे। अध्यक्ष देव रावत, क्षमा अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, देव नारायण, सुजाता सिंह, चंद्र पाल शर्मा, योगेश कुमार रावत, आकाश सिंह व मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें