फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेश बॉक्सिंग में पंच लगाएंगी जिले की दो बॉक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की दो महिला बॉक्सर गाजियाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। उनका चयन मेरठ में आयोजित हुई मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 6 से 9 अक्तूबर तक गाजियाबाद के जिला खेल कार्यालय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए बुधवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंडलीय बॉक्सिंग के ट्रायल हुए। जिसमें गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले की दो बॉक्सर 51-54 किग्रा में संजली यादव और 70-75 किग्रा में जिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी के आधार पर बॉक्सरों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें