ग्रेटर नोएडा। गांव गढ़ी समस्तीपुर सेक्टर-150 में गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने 9 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की रात उनका भाई बबलू इसरार खान की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अमन खान, जिशान खान, रिहान खान और शहनवाज खान ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर बबलू घर पहुंचा और परिजनों को घटना बताई। कुछ देर बाद शकील खान, इसरार खान, आरिफ खान, आसिफ खान, सद्दाम खान और 5-6 अज्ञात लोग घर पर आ धमके। उन्होंने एकराय होकर मारपीट शुरू कर दी। उमेश के अनुसार, तभी से उनका परिवार डरा और सहमा हुआ है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।